आज सुबह 9:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी में भीषण ट्रेन हादसा हुआ। एक मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को पीछे से टक्कर मारी।

Image Credit : zeebiz.com

हादसे की सूचना 

हादसे का दृश्य

टक्कर इतनी भीषण थी कि मालगाड़ी के कई डिब्बे एक्सप्रेस ट्रेन पर चढ़ गए और हवा में लटके नजर आए।

Image Credit : zeebiz.com

यात्रियों की स्थिति 

कंचनजंगा एक्सप्रेस की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं। हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं और उन्हें निकालने की कोशिश जारी है। 

Image Credit : zeebiz.com

स्थानीय मदद

स्थानीय लोग राहत और बचाव के काम में मदद कर रहे हैं। बारिश के कारण बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही हैं।

Image Credit : asiansnews

प्राथमिक जानकारी

हादसे में पांच लोगों की जान गई है और 25 से 30 लोग घायल हुए हैं। राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

Image Credit : asiansnews

राहत और बचाव कार्य 

NDRF, SDRF और रेलवे प्रशासन घटनास्थल पर मौजूद हैं और गैस कटर की मदद से बोगियों को काटकर फंसे यात्रियों को निकाल रहे हैं।

Image Credit : asiansnews